सोनभद्र

सेवाकुंज आश्रम कारीडांड में निःशुल्क नेत्र शिविर में 400 मरीजों की हुई जांच

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी विकास खण्ड अंतर्गत स्थित सेव कुंज आश्रम कारीडांड में दिन रविवार को चित्रकूट से आए डाक्टरों की टीम निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जिसमें 400 मरीजों की जांच हुईबौर 200 लोगों को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया और 22 लोगों को निशुल्क आपरेशन के लिए चित्रकूट ले जाया गया।बताते चले कि सेवा कुंज आश्रम कारीडांड में पिछले दो वर्षों से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डा व्यास चंद विश्वकर्मा और सेवा कुंज आश्रम के संयुक्त तत्वाधाम में आयोजित किया गया और शिविर का उद्घाटन बलवंत विश्वकर्मा द्वारा किया गया। शिविर में जानकी ट्रस्ट नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया जिसमें 400 मरीजों की निशुल्क जांच हुई और 200 मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया तथा 22 मरीजों को नेत्र ऑपरेशन के लिए चित्रकूट ले जाया गया।जहां पर मरीजों का निशुल्क उपचार और खाने पीने की व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा किया जाता है।इस निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में स्थानीय लोगों के अलावा पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के मरीज भी आते हैं।नेत्र चिकित्सा शिविर में मोतियाबिंद जैसे गंभीर बीमारी और ऑपरेशन के लिए टीम द्वारा चित्रकूट ले जाया जाता है जहां पर उनका निशुल्क उपचार किया जाता है इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि और वरिष्ठ समाजसेवी डॉ व्यास चंद विश्वकर्मा,सुदामा विश्वकर्मा ,सुखदेव विश्वकर्मा , डॉ लाल जी सुमन ,अशर्फी लाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App