सोनभद्र

बीजपुर में श्रीराम जन्मोत्सव की धूम भए प्रगट कृपाला के जयघोष से गुंजायमान हुआ पंडाल

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) स्थानीय दुधहिया देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा के चौथे दिन रविवार को प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रख्यात कथा व्यास श्री राम मोहन दास रामायणी जी के मुखारविंद से राम जन्म का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।
रविवार की कथा का मुख्य आकर्षण भगवान श्री राम का अवतार रहा। कथा व्यास श्री राम मोहन दास रामायणी जी ने जैसे ही मानस की चौपाई— ‘भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी’ का सस्वर पाठ किया पूरा कथा पंडाल करतल ध्वनि और ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा

।रामायणी जी ने बताया कि जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़े और संतों पर संकट आया तब भगवान ने कौशल्या नंदन के रूप में अवतार लिया।श्री राम जन्म के उपलक्ष्य में महिलाओं ने सोहर और बधाई गीत गाए।श्रद्धालुओं ने झूमते हुए एक-दूसरे को बधाई दी और अबीर-गुलाल उड़ाकर अपनी खुशी का इजहार किया।कथा व्यास ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री राम का अवतार केवल राक्षसों के वध के लिए नहीं, बल्कि समाज को मर्यादा और धर्म का मार्ग दिखाने के लिए हुआ था।

उन्होंने माता-पिता की सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने के राम के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।रविवार का दिन होने के कारण बीजपुर और आसपास के ग्रामीण अंचलों से भारी संख्या में भक्त कथा सुनने पहुँचे।भगवान के बाल स्वरूप की मनमोहक झांकी के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।कथा के अंत में भव्य आरती व नो देवियो की पूजा की गई और उपस्थित भक्तों के बीच पंजीरी व मिष्ठान का विशेष ‘जन्मोत्सव प्रसाद’ वितरित किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार
Download App