सोनभद्र

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव फंदे से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी।

बभनी (अजीत पाण्डेय)जनपद के बभनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रम्पाकुर गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 19 वर्षीय युवती का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में बडेर से लटका हुआ मिला घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और विधिक कार्यवाही शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की मां धनकुंवर सुबह घर से महुआ बीनने के लिए गई थीं। करीब 11 बजे जब वह वापस घर लौटीं, तो कमरे का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उनकी 19वर्षीय बेटी सुखमन का शव फंदे के सहारे बडेर से लटक रहा था। मां की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद बलदेव ने तत्काल बभनी पुलिस को मामले की लिखित सूचना दी।बताया जा रहा है कि युवती के पिता अमरजीत गोड़ का निधन एक वर्ष पूर्व हो चुका है। उसके दो बड़े भाई जीविकोपार्जन के लिए चेन्नई में कार्यरत हैं। सूचना पाकर उप निरीक्षक शिव मूरत यादव अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया है।इस बाबत उप निरीक्षक शिवमूरत यादव ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर
Download App