सोनभद्र

शहीदी दिवस पर भाकपा ने नई ब्रांच कमेटी का गठन कर क्रांतिकारियों को किया नमन

– शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु हमेशा अमर रहेंगें। उनके विचार आज और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं; आर के शर्मा।

– भाकपा कार्यकर्ताओं ने शहीद ए आजम भगत सिंह, अमर शहीद सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए घोरावल के तिलौली कलां में भगतसिंह और साम्राज्यवाद विषयक पर वैचारिक गोष्ठी का किया आयोजन।

सोनभद्र, (ओमप्रकाश गुप्ता) सोमवार को शहीदे आजम भगत सिंह और अमर शहीद राजगुरु व सुखदेव के शहादत दिवस पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा ) के कार्यकर्ताओं ने विकास खंड घोरावल के तिलौली कलां गांव में नई ब्रांच कमेटी का गठन किया और इंकलाबी नारों के साथ शहीदों को नमन करते श्रद्धासुमन अर्पित किया ।

इस दौरान भगतसिंह और साम्राज्यवाद विषयक पर वैचारिक गोष्ठी का भी आयोजन हुआ, जहां अध्यक्षता करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड मैनेजर प्रसाद जी ने देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले अमर शहीदों के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज देश को पुनः भगतसिंह के विचारों वाले नौजवानों की आवश्यकता है जो, जाति, धर्म और संप्रदायवाद से हट कर देशहित में अपने को समर्पित कर सकें, देश के लोकतंत्र और लोगों के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करे। भाकपा जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा ने कहा कि हमें भगतसिंह के विचारों को लेकर देश के नौजवानों में जाने की जरूरत है, वर्तमान में इस देश का नौजवान धर्म और संप्रदायवाद की जंजीरों में जकड़ा जा रहा है। इन जंजीरों को तोड़ने के भगतसिंह के विचारों से उन्हें प्रेरित करने की जरूरत है। आज वर्चस्व को लेकर वेश्विक संघर्ष चल रहा है, जिससे असमानता की खाई और गहरी होती जा रही है ऐसे में भगतसिंह के विचार और भी प्रासंगिक होते जा रहे हैं। गोष्ठी के दौरान भाकपा नेताओं ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा करते हुए कहा कि अमर शहीद भगतसिंह राजगुरु और सुखदेव के सपनों को साकार करने के लिए और संविधान व लोकतंत्र बचाने के लिए हमें संघर्ष जारी रखने की जरूरत है।
पार्टी सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि देश भगत सिंह की शहादत को कभी भुला नहीं पाएगा जरूरत है उनके बताए रास्ते पर चलने की भगत सिंह ने हमेशा रूढ़िवाद और पाखंड का विरोध किया उन्होंने धर्म ,छुआ छूत का विरोध किया और गैरबराबरी की खिलाफत की और कहा कि भगत सिंह का नौजवानों के लिए स्पष्ट पैगाम क्रांतिकारी चेतना पैदा करने का था उन्होंने असेंबली में बम फेक कर ब्रिटिश राज्य को चेतावनी दी लेकिन बम बहुत कम शक्ति का था और ऐसे स्थान पर फेंका गया था जिससे कोई जन हानि न हो भगत सिंह सच्चे समाज सेवी और क्रांतिकारी थे।
इस दौरान प्रमुख रूप से कामरेड आर के शर्मा, कामरेड देव कुमार विश्वकर्मा, कामरेड बसावन गुप्ता, कामरेड हृदय नारायण, कामरेड सुरेन्द्र कुमार सिंह, कामरेड धनपति देवी, हीरावती , जिरावती देवी, लक्ष्मी, कामरेड कलावती देवी, कामरेड बबलू , देव नारायण, दूधनाथ, बहादुर शाह आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड मैनेजर प्रसाद ने और संचालन यूवा नेता कामरेड अजय कुमार मौर्या ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App