सोनभद्र

रसोई गैस की कालाबाजारी पर भाकपा का प्रहार, आम जनता को राहत दिलाने की मांग


राज्य कार्यकारिणी सदस्य कामरेड आर.के. शर्मा ने प्रशासन की भूमिका पर उठाए सवाल

सोनभद्र ( ओम प्रकाश गुप्ता )

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) उत्तर प्रदेश राज्य के राज्य कार्यकारिणी सदस्य व सोनभद्र जिला कौंसिल के जिला सचिव कामरेड आर.के. शर्मा ने रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडरों की बढ़ती कालाबाजारी, जमाखोरी और घरेलू उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाकर आम जनता को राहत देने की मांग की है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में कामरेड शर्मा ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद सरकार की जिम्मेदारी है कि वह घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए गैस सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करे। उन्होंने आरोप लगाया कि कई गैस एजेंसियों ने ऑनलाइन बुकिंग और घर-घर डिलीवरी लगभग बंद कर दी है, जिससे उपभोक्ताओं को गोदाम से मनमाने दामों पर सिलेंडर लेने को मजबूर होना पड़ रहा है और कालाबाजारी तेजी से बढ़ रही है।
उन्होंने आगे कहा कि यह संकट केवल आपूर्ति की कमी का नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही, अदूरदर्शिता और कुछ स्तरों पर संभावित मिलीभगत का परिणाम भी है। इस स्थिति से होटल और भोजनालय प्रभावित हो रहे हैं, वहीं गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की रसोई भी संकट में पड़ गई है।
भाकपा नेता ने मांग की कि प्रशासन गैस एजेंसियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखे, कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाए और उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गैस सिलेंडर की सुचारू होम डिलीवरी सुनिश्चित कराए, ताकि आम जनता को राहत मिल

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App