सोनभद्र

पाही पर सोने गए अधेड़ ने सल्फास खाकर दी जान परिवार में कोहराम

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र के अंजानी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ 58 वर्षीय एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार अंजानी गांव के महमड़ टोला निवासी बृज कुमार पुत्र अम्बे लाल बीती रात अपने घर आए थे। उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों के साथ सामान्य रूप से बातचीत की और सबको खाना खिलाया। रात करीब 9:30 बजे वे घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित अपनी पाही पर सोने के लिए चले गए।शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक बृज कुमार खेत से वापस नहीं लौटे, तो आस-पास के लोगों को संदेह हुआ। ग्रामीणों ने तत्काल उनके पुत्र मुकेश को सूचना देकर मौके पर बुलाया।

जब परिजनों ने भीतर जाकर देखा तो बृज कुमार अचेत अवस्था में पड़े थे।मौके के हालातों से यह प्रतीत होता है कि मृतक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए सल्फास की गोलियों को तवे पर पीसकर उसका सेवन किया था। 58 वर्षीय बृज कुमार की मृत्यु की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक बीजपुर राजेश सिंह मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और बताया कि मामले की जांच शुरु हो गई हैं।आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App