सोनभद्र

पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने किया फ्लैग मार्च

दुद्धी/सोनभद्र(मदन मोहन तिवारी)होली पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन ने अपनी तैयारी के मद्देनजर फ्लैग मार्च किया।
शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय के नेतृत्व में थाना पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल मार्च किया।इस दौरान पुलिस ने पर्व के दौरान आमजन से शांति बनाए रखे जाने की अपील की। साथ ही माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। शनिवार को दुद्धी थाना पुलिस ने बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी बल के साथ पूरे कस्बे में फ्लैग मार्च किया।इस दौरान जगह जगह वाहनों एवं संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल भी की गई। सीओ श्री राय व कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पर्व के दौरान माहौल बिगाड़ने एवं अराजकता फैलाने वाले असामाजिक तत्व किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे,ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से शांति बनाए रखे जाने की अपील की।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ... डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग
Download App