सोनभद्र

कालाबाजारी के लिए लाई गई 117 बोरी खाद की नीलामी

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)
म्योरपुर। स्थानीय कस्बे में कालाबाजारी की शिकायत पर पूर्व में सील की गई 117 बोरी खाद की बृहस्पतिवार को प्रशासनिक निगरानी में नीलामी कर दी गई। कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई। जिसमें राजस्व, कृषि और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। म्योरपुर कस्बे के एक उर्वरक विक्रेता धर्मेंद्र कुमार की दुकान पर कुछ माह पूर्व खाद की कालाबाजारी की शिकायत मिली थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उस समय तत्कालीन जांच के दौरान एसडीएम निखिल यादव मौके पर पहुंचे थे। जांच में निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में खाद पाए जाने तथा स्टॉक रजिस्टर में अनियमितता मिलने पर दुकान को सील कर दिया गया था। कुल 117 बोरी खाद जब्त कर प्रशासनिक अभिरक्षा में रखी गई थी।प्रकरण की विस्तृत जांच के बाद बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी केके सिंह तथा थानाध्यक्ष रामदरस राम की मौजूदगी में जब्त खाद की सार्वजनिक नीलामी की गई। नीलामी प्रक्रिया के दौरान खाद को गुप्ता बीज भंडार व कृषि यंत्र, परसाटोला को निर्धारित दर पर आवंटित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कालाबाजारी जैसी गतिविधियों पर प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है। किसानों को निर्धारित दर पर समय से खाद उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित दुकानदार का उर्वरक लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया था। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि भविष्य में यदि किसी भी विक्रेता द्वारा खाद की जमाखोरी या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसानों से भी अपील की गई है कि किसी प्रकार की अनियमितता दिखने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App