सोनभद्र

झूला झूलते समय मासूम की दर्दनाक मौत साड़ी का फंदा बना काल

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र के जरहा गांव में एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है जहां खेल-खेल में झूला झूल रही एक 8 वर्षीय मासूम बालिका की फांसी लगने से मौत हो गई।इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।जानकारी के मुताबिक जरहा गांव निवासी समशेर की पुत्री आसिया (8 वर्ष) घर पर अकेली खेल रही थी।घर के अन्य सदस्य पास ही में रहने वाले मुस्ताक के घर एक विदाई कार्यक्रम में गए हुए थे।
इसी दौरान मासूम आसिया ने घर की छत में लगी बल्ली के सहारे साड़ी और दुपट्टे से एक झूला बनाया और उस पर झूलने लगी। खेलते-खेलते अचानक झूला गोल घूमने लगा जिससे दुपट्टा उसके गले में कसता चला गया।बच्ची खुद को छुड़ा नहीं पाई और दम घुटने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।विदाई कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब परिजन घर लौटे तो अंदर का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मासूम को झूले में फंसा देख परिजनों की चीख निकल गई। आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।नन्ही आसिया राजो के सरकारी स्कूल में पढ़ती थी।उसकी अचानक मौत ने परिवार और स्कूल के साथियों को झकझोर कर रख दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App