सोनभद्र

विकास खंड और विद्यालय का सीडीओ ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

समूह की महिलाओं के उत्कृष्ट कार्यों के चित्र लगाने के निर्देश

म्योरपुर /सोनभद्र (विकास अग्रहरि )

म्योरपुर। विकास खंड मुख्यालय और कस्बे स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे कर्मियों में हलचल रही।

सीडीओ ने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर मनरेगा एवं क्षेत्र पंचायत से संबंधित पत्रावलियों का अवलोकन किया। उन्होंने आवास फीडिंग और मनरेगा कक्ष की स्थिति जानी तथा बीडीओ दिनेश मिश्रा को मनरेगा ऑपरेटर कक्ष की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया। इसके बाद राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय का निरीक्षण करते हुए समूह की महिलाओं के उत्कृष्ट कार्यों के चित्र कार्यालय में प्रदर्शित करने तथा भवन मरम्मत कराने को कहा।

बाल विकास परियोजना कार्यालय और उन्नति प्रेरणा महिला लघु उद्योग भवन में उन्होंने समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे पोषाहार की गुणवत्ता की जानकारी ली। ठेकेदार द्वारा भेजी गई दाल व अन्य सामग्री की जांच कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद सीडीओ ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में निर्माणाधीन भवन और मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने और छात्राओं की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App