सोनभद्र

पीस कमेटी के मीटिंग मे अखिलेश मिश्रा के बोल होली में 10 बजे रात्रि के बाद डीजे बजाने पर होगा सख्त कारवाई

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) आगामी होलिका दहन एवं होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से चोपन थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने की, जिसमें थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि रात्रि 10 बजे के बाद किसी भी प्रकार का डीजे, तेज आवाज में साउंड सिस्टम या आपत्तिजनक संगीत बजाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ध्वनि प्रदूषण से आम नागरिकों, बुजुर्गों, बच्चों एवं बीमार व्यक्तियों को परेशानी होती है, इसलिए शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि निर्धारित समय से पहले या बाद में होलिका दहन करने पर भी संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग, अश्लील गीत, रंगों के नाम पर उत्पात या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। थानाध्यक्ष ने सभी ग्राम प्रधानों एवं समाजसेवियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें, त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बैठक में सिंदूरिया के पूर्व प्रधान राम नारायण पांडेय, मंडल अध्यक्ष राजन जयसवाल, प्रदीप अग्रवाल, कृष्णकांत गिरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App