सोनभद्र

कांटे के मुकाबले में कुलभूषण की हुई अध्यक्ष पद पर ताजपोशी,सचिव बने दिनेश

* दुद्धी बार एसोसिएशन का सांगठनिक चुनाव सम्पन्न

दुद्धी/सोनभद्र(मदनमोहन तिवारी) दुद्धी बार एसोसिएशन की प्रतिष्ठापरक सांगठनिक चुनाव 2026-27 में कुलभूषण पांडेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामपाल जौहरी को मात्र 1 मत से पराजित कर,अध्यक्ष पद पर ताजपोशी करा ली। जबकि सचिव पद पर दिनेश कुमार ने पवन दुबे को 5 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की।
कचहरी परिसर में गुरुवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अध्यक्ष व सचिव पद पर हो रहे मतदान में 206 मतदाताओं के सापेक्ष 171 लोगों ने मतदान किया।जिसमें 4 टेंडर वोट भी शामिल रहे।मतदान के बाद सायं 4 बजे से शुरू हुई मतगणना में कुलभूषण पांडेय को कुल 85 मत मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे रामपाल जौहरी को 84 मत पर संतोष करना पड़ा। वहीं सचिव पद पर दिनेश कुमार को 88 मत और पवन दुबे को 83 मत मिले। अध्यक्ष पद पर पड़े 2 मत अवैध घोषित किये गये। इसके अलावा आधे दर्जन से ज्यादा लोगों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रविंद्र कुमार, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के 2 पद के लिए महेंद्र कुमार कन्नौजिया और कृष्णदेव, उपाध्यक्ष 2 वर्ष से ऊपर में 2 पद के लिए आलोक कुमार सिंह और एम जे अहमद, कोषाध्यक्ष पद के लिए विष्णु कुमार सिंह एवं सह सचिव प्रशासन के लिए रामसागर का नाम शामिल हैं।

इल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रेमचन्द जायसवाल ने जैसे ही परिणाम की घोषणा की, समर्थकों ने विजयी प्रत्यशियों को फूल माला से लाद दिया और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। पूरे चुनावी कार्यक्रम में इल्डर कमेटी मेम्बर कृष्ण कुमार,बिहारी लाल,जयप्रकाश तिवारी व देवीशरण ने अहम भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र से उठी आवाज गरीबों पर बोझ बनी स्मार्ट मीटर की प्रीपेड व्यवस्था पोस्टपेड बहाली की जोरदार मांग बैंक डकैती के बाद बीजपुर पुलिस अलर्ट एमपी-छत्तीसगढ़ सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी नाले के नीचे बोरे में संदिग्ध वस्तु मिलने से मचा हड़कंप जांच में निकला 'प्रसव कचरा' राख के दलदल में तीन दिनों से फंसा था बेजुबान जिंदगी और मौत के बीच कर रहा था संघर्ष 97.20% अंक पाकर कुमारी प्रीति जायसवाल ने जिला में टाप कर अपने क्षेत्र का बढ़ाया मान ब्लॉक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को किया गया सम्मानित यूपी-एमपी बॉर्डर पर हाई अलर्ट बीजपुर में पुलिस की सघन नाकेबंदी चार माह पूर्व हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा सुनियोजित षड्यंत्र में एक गिरफ्तार नधिरा गांव में बाउली में डूबने से युवक की मौत आबकारी एक्ट में वांछित वारंटी को बीजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Download App