सोनभद्र

शांति समिति की बैठक में त्योहारों को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) आगामी त्योहार रमजान और होली के मद्देनजर गुरुवार की शाम बीजपुर थाना प्रांगण में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों ने हिस्सा लिया।बैठक की शुरुआत में क्षेत्राधिकारी ने उपस्थित लोगों से परिचय प्राप्त किया और क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण,सुरक्षित और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराना रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार इस वर्ष क्षेत्र में कुल 63 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा।पुलिस प्रशासन ने इन सभी स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।साथ ही रमजान के दौरान इबादतगाहों के आसपास भी आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने पर चर्चा हुई।बैठक में क्षेत्र के हिंदू-मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बैठक में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक कमलाकांत पाण्डेय,गुलशने रजा कमेटी के प्रबंधक नेसार अहमद,ग्राम प्रधान खमरिया इजाजत शेख,हाजी खलील,मुख्तार अहमद, नसीम खान ,बद्री नाथ प्रधान रजमिलान, विश्राम सागर गुप्ता,विनोद भारती, राधेश्याम गुजर्र,सुरेंद्र अग्रहरि, अरविंद सिंह,अफसरा मास्टर सहित काफी संख्या में सम्भ्रांत गण उपस्थित रहे।क्षेत्राधिकारी ने अंत में सभी से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App