सोनभद्र

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर होमगार्ड की मौत

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी हॉस्पिटल के सामने अज्ञात वाहन ने होमगार्ड को रौंद दिया। जिससे होमगार्ड की मौके पर मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरेंद्र प्रसाद पुत्र रामजी साव निवासी लोढ़ी थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र हाल पता चाय की दुकान खुशबू बाग नर्सरी रोड द्वारा 5 बजे सुबह सूचना दी गई कि एक व्यक्ति मेरी दुकान के सामने शक्तिनगर वाराणसी मार्ग पर मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर स्थानीय पुलिस द्वारा पहुच कर देखा गया तो होमगार्ड रामसूरत यादव पुत्र रामधनी यादव निवासी ग्राम गोटी बांध थाना रायपुर नगवा का शव पड़ा है जिनकी रात्रि ड्यूटी लोढ़ी चौकी पर लगी थी जिनकी किसी अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से मौत हो गई है। मृतक के परिवार व कमांडेंट होमगार्ड को सूचना दे दिया गया है परिजन मौके पर मौजूद हैं शव को पोस्ट मार्टम के लिए लोढ़ी हास्पिटल में रखवा दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App