सोनभद्र

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)बुधवार की शाम एनटीपीसी रिहंद नगर स्थित इंटक कार्यालय में हर्षोल्लास का माहौल रहा।भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और श्रमिकों के मसीहा माने जाने वाले डॉ. जी संजीवा रेड्डी का जन्मदिवस संगठन के सदस्यों द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने डॉ. रेड्डी के चित्र के समक्ष केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ.संजीवा रेड्डी न केवल ऑल इंडिया लेवल पर सभी यूनियनों के अध्यक्ष हैं बल्कि उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी राष्ट्र की सेवा की है।

कामगारों के हक की लड़ाई में उनका योगदान अतुलनीय है।इस अवसर पर मुख्य रूप से पी. राणा अध्यक्ष,इंटक,वी. एस. उपाध्याय महामंत्री,संतोष कुमार हठीले,सुनील यादव,आशीष वर्मा
कृष्ण कुमार यादव,नीरज यादव, नगेन्द्र कुमार, रामानंद यादव, कपिल, लक्ष्मीकांत और विनोद उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर श्रमिकों के हितों की रक्षा का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App