सोनभद्र

गढ़वा जेल से लाकर पुलिस अभिरक्षा में परीक्षार्थी ने दी इंटरमीडिएट की परीक्षा

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

म्योरपुर। स्थानीय कस्बे में स्थित कैमूर आदिवासी इंटरमीडिएट कॉलेज में बुधवार को एक विशेष स्थिति देखने को मिली, जब मंडलीय कारागार गढ़वा में निरुद्ध इंटरमीडिएट के एक परीक्षार्थी को पुलिस अभिरक्षा में परीक्षा दिलाई गई। युवक को झारखंड पुलिस द्वारा विद्यालय लाया गया और कॉलेज के बरामदे में बैठाकर इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा कराई गई।
परीक्षार्थी के साथ झारखंड पुलिस के एएसआई शशि कुमार सिंह के अलावा कांस्टेबल वीरेंद्र राय, उमेश पासवान, शंकर राम व ओमप्रकाश तिवारी मौजूद रहे। दूसरी पाली के दौरान कड़ी निगरानी में युवक ने परीक्षा दी। पुलिस के अनुसार युवक पिछले दो माह से गढ़वा जेल में निरुद्ध है।
बताया गया कि परीक्षार्थी राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी का छात्र है और उसका परीक्षा केंद्र म्योरपुर में निर्धारित है। परिजनों की ओर से न्यायालय में परीक्षा दिलाने की प्रार्थना की गई थी, जिसे स्वीकार किए जाने के बाद युवक को प्रतिदिन जेल से परीक्षा दिलाने लाया जा रहा है।
केंद्र व्यवस्थापक अंकित कुमार ने बताया कि पहली पाली में हाई स्कूल परीक्षा में 445 पंजीकृत छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 54 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी एवं राजा चंडोल इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्रों की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें गढ़वा जेल में निरुद्ध छात्र को पुलिस बल की मौजूदगी में परीक्षा दिलाई गई।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App