सोनभद्र

एमवीएम पब्लिक स्कूल में फाइनल क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) माँ वैष्णों मॉडर्न पब्लिक स्कूल में सत्र की फाइनल क्विज प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जूनियर एवं सीनियर वर्ग की टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालय परिसर में ज्ञान, प्रतिस्पर्धा एवं उत्साह का सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।
जूनियर वर्ग में टीम ए, बी, सी एवं डी ने भाग लिया। कड़े मुकाबले के बाद टीम ए ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम ए के सदस्य आयांश सिंह, इशिका सिंह, पंखुड़ी एवं श्रेया रहे। द्वितीय स्थान टीम डी ने प्राप्त किया। जिसमें अनुष्का, गौरव पति त्रिपाठी, शौर्य पटेल एवं कुशाग्र पटेल शामिल रहे।
सीनियर वर्ग में भी टीम ए, बी, सी एवं डी के मध्य रोचक प्रतिस्पर्धा हुई। प्रथम स्थान टीम डी ने अर्जित किया। टीम डी के सदस्य नब्या कुमारी, गौरव सिंह, आलोक कुशवाहा, यश चौबे एवं अनुष्का मौर्य रहे। द्वितीय स्थान टीम बी को प्राप्त हुआ। जिसमें आयुष सिंह, आरुही पटेल, रितिका सिंह, अदिति पांडेय एवं अदिजी जैन सम्मिलित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संजय पांडेय द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। आयोजन में अवधेश चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी, कृष्णानंद मिश्रा, अमित पटेल एवं प्रिया श्रीवास्तव का सराहनीय सहयोग रहा।
विद्यालय के प्रबंधक रमाशंकर दुबे ने अपने वक्तव्य में कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास एवं आत्मविश्वास को सुदृढ़ करती हैं। क्लस्टर प्राचार्य श्रवण कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यदेव कुमार श्रीवास्तव एवं विजय कुमार द्विवेदी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ज्ञान ही सफलता का आधार है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओम प्रकाश त्रिपाठी, राजेंद्र त्रिपाठी, जेएन त्रिपाठी एवं एसएन द्विवेदी ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में सभी विजेता एवं प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तबादला एक्सप्रेस पटरी पर अनपरा, शक्तिनगर, पन्नूगंज, पिपरी सहित कई एसएचओ हुये इधर से उधर सरजू बैसवार का रेनुसागर मे हुआ भव्य स्वागत सरजू बैसवार ने कहा कार्यकर्ता सम्मान सर्वोपरि सोनभद्र से सटे सिंगरौली बैंक डकैती का मास्टरमाइंड को रोहतास डेहरी आरपीएफ ने किया गिरफ्तार 15 लाख नकद... रेणुकूट में मां कवलापति देवी जन सेवा ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क चिकित्सा सेवा का आयोजन किया गया सोनभद्र से उठी आवाज गरीबों पर बोझ बनी स्मार्ट मीटर की प्रीपेड व्यवस्था पोस्टपेड बहाली की जोरदार मांग बैंक डकैती के बाद बीजपुर पुलिस अलर्ट एमपी-छत्तीसगढ़ सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी नाले के नीचे बोरे में संदिग्ध वस्तु मिलने से मचा हड़कंप जांच में निकला 'प्रसव कचरा' राख के दलदल में तीन दिनों से फंसा था बेजुबान जिंदगी और मौत के बीच कर रहा था संघर्ष 97.20% अंक पाकर कुमारी प्रीति जायसवाल ने जिला में टाप कर अपने क्षेत्र का बढ़ाया मान ब्लॉक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को किया गया सम्मानित
Download App