सोनभद्र

शांतिपूर्ण माहौल में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) थाना क्षेत्र के चार परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा सकुशल शुरू हो गई । सुबह की पाली में कक्षा दसवीं की हिंदी विषय परीक्षा के साथ प्रारंभ हुई चारो परीक्षा केंद्र पर कुल 900 परीक्षार्थी का नामांकन था जिसमें 58 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा 965 परीक्षार्थियों का नामांकन हुआ जिसमें से 63 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शिवम संकल्प इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक विनोद शुक्ला ने बताया की हमारे परीक्षा केंद्र पर हाई स्कूल में 295 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमे 28 बच्चे अनुपस्थित रहे और इंटरमीडिएट की हिंदी परीक्षा में 169 में से 12 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
गुरुकुल इंटर मीडिएट कालेज सेवकाडाँड़ के व्यवस्थापक मार्तण्ड देव पांडेय ने बताया कि हमारे यहाँ प्रथम पाली हाई स्कूल में 280 विद्यार्थियों का नामंकन हुआ जिसमें 19 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे और दूसरी पाली इंटरमीडिएट में 203 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ जिसमें 07 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

वही अंबेडकर इंटर कॉलेज राजमिलान के केंद्र व्यवस्थापक कृपा शंकर ने बताया कि हाई स्कूल में 148 में 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे । दूसरी पाली इंटरमीडिएट की परीक्षा में 342 परीक्षार्थियों में 17 अनुपस्थित रहे। प्रभावती सिंह इंटर कॉलेज जरहा के केंद्र व्यवस्थापक सचिन कुमार सिंह ने बताया कि हाई स्कूल में 196 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे जिसमे 13 अनुपस्थित रहे वही दूसरी पाली की इंटर की परीक्षा में 251 में से 27 अनुपस्थित रही।वार्षिक परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट विकास दुबे, अरविंद कुँवर,इंद्रेश कुमार,पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैदी से तैनात रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App