सोनभद्र

रिहन्देश्वर मंदिर में धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति उत्सव

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)एनटीपीसी परिसर स्थित अपनी भव्यता सुंदरता एवं आध्यात्मिक महत्व के लिए क्षेत्र में प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में देवताओं का दिन-मकर संक्रांति उत्सव* को भव्य तरीके से मनाया गया। मंदिर समिति द्वारा भोग प्रसाद -चुरा-दही, गुड़ , तिलवा, तिलकुट के साथ-साथ महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई जिसे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से ग्रहण किया।कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख कार्यकारी निदेशक अनिल श्रीवास्तव वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्षा शिखा श्रीवास्तव मुख्य महाप्रबंधक संजय असाटी नीलु असाटी मानव संसाधन प्रमुख राजेश बोई पोई मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव खेड़ा उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी निशांत कमल मानव संसाधन विभाग के उप महाप्रबंधक प्रदीप कुमार,रंगा रेड्डी, रोशन कुमार, मंदिर समिति के महासचिव प्रमोद द्विवेदी,अमित मालवीय,बीएमएस के अध्यक्ष राकेश राय,महामंत्री एस एन पाठक,मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष एवं समर्पित सिपाही संजय कुमार,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सद्भावना प्रमुख अनिल त्रिपाठी, हरिओम मिश्रा,उदय उपाध्याय के साथ सैकड़ों भक्तजन मंदिर में दर्शन पूजन कर भोग महाप्रसाद ग्रहण किये।

मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव खेड़ा ने कहा मकर संक्रांति का उत्सव पौराणिक काल से सम्पूर्ण भारत वर्ष में मनाया जाता रहा है। इस दिन भगवान भास्कर उत्तरायण होते हैं।उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी ने बताया कि आध्यात्मिक मान्यता है कि मां गंगा का सागर से मिलन आज के दिन हीं होता है और पवित्र नदियों में स्नान, दान तथा देवालयों में दर्शन पूजन से पापों का नाश एवं आत्मा की शुद्धि होती है।राकेश राय ने कहा यह त्योहार सामाजिक मेल-मिलाप एवं पारिवारिक सद्भाव का प्रतीक माना जाता है।हर घर में गुड़ से बनी मिठाईयों की महक मन में मिठास भर देती है।परियोजना प्रमुख ने सभी को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रदान की। उन्होंने कहा कि रिहंदेश्वर महादेव का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे और सामाजिक सद्भाव मजबूत हो।कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्य श्री कृष्ण भगवान पाठक,रिंकेश उपाध्याय, श्रीराम यादव आदि पूरे मनोयोग से लगे रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App