सोनभद्र

राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने सोनभद्र के अपर जिला शासकीय अधिवक्ता दिनेश अग्रहरि को किया सम्मानित

दुद्धी /सोनभद्र(मदन मोहन तिवारी)। राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने समाज सेवा और सामाजिक निष्ठा के प्रति समर्पण के लिए सोनभद्र के प्रमुख अपर जिला शासकीय अधिवक्ता दिनेश अग्रहरि को सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संघ ने अपनी प्रसन्नता और गौरव व्यक्त करते हुए उनके योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
संघ द्वारा जारी सम्मान पत्र में कहा गया कि दिनेश अग्रहरि जी आपके द्वारा समाज सेवा, समाज के प्रति निष्ठा, त्याग एवं समर्पण के लिए हम आपको सम्मानित करते हुए हर्षित एवं गौरवान्वित महसूस करते हैं। यह सम्मान उनके निरंतर सामाजिक कार्यों की सराहना के रूप में प्रदान किया गया, जो क्षेत्रीय विकास और जनकल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज के महापौर गणेश चंद्र केसरवानी उपस्थित रहे। अन्य प्रमुख अतिथियों में शाह आलम (उत्तर प्रदेश अध्यक्ष), शरद मालवीय (वरिष्ठ पत्रकार, पूर्व दैनिक जागरण), ओम प्रकाश अग्रहरि (उत्तर प्रदेश अध्यक्ष), दिलीप केसरवानी (उत्तर प्रदेश महामंत्री), विपिन कुमार (प्रयागराज अध्यक्ष) तथा शंकर लाल लखमानी (उत्तर प्रदेश कोषाध्यक्ष) शामिल हुए। कार्यक्रम प्रयागराज में आयोजित किया गया, जिसमें काफी संख्या में अन्य अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सम्मान पत्र मिलने पर राजेंद्र श्रीवास्तव, प्रेमचंद यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव, डॉक्टर लवकुश प्रजापति, विनोद जायसवाल, अरुणोदय जौहरी, प्रभु सिंह कुशवाहा, कुलभूषण पांडे आदि लोगों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
जिलाधिकारी के आदेश पर रोरवा पहुंची जांच टीम आवास व मनरेगा कार्यों की हुई जांच एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन का निशुल्क प्रशिक्षण: नए बैच के लिए प्रवेश खुला म्योरपुर में युवाओं व महिलाओं के लिए निशुल्क कौशल प्रशिक्षण, अप्रैल से नया बैच शुरू अनपरा परासी की महिला भारी मात्रा मे गाजा स्विफ्ट डिजायर कार के साथ गिरफ्तार बीआरसी कोन में ब्लाक स्तरीय शिक्षा संगोष्ठी सम्पन्न उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान बभनी में नोडल शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण नाबालिक लड़की को भगाने के आरोप में युवक को भेजा जेल। सपा लेकर भाजपा में आ जाएं अखिलेश - विधायक भूपेश चौबे का पलटवार, बोले आफर देकर मुख्यमंत्री नही बनते अनपरा मे ऐतिहासिक महावीरी शोभायात्रा निकला कुएं में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
Download App