सोनभद्र

पर्यावरण और पत्रकारिता पर मंथन के लिए आमंत्रित

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर, बनवासी सेवा आश्रम,में पर्यावरण और अन्य कार्यों में लगे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले पर्यावरण कार्यकर्ता और पत्रकार जगत नारायण विश्वकर्मा को दिल्ली की प्रतिष्ठित संस्थान सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट ने अपने वार्षिक सम्मेलन, अनिल अग्रवाल डायलॉग, के लिए देश भर के चुनिंदा पत्रकारों ने शामिल करते हुए आमंत्रित किया है।जिसमे पर्यावरण की वर्तमान स्थिति अरावली पर्वत के अस्तित्व पर मदंडराते खतरे के बीच उसका अन्य राज्यों पर असर पर चर्चा होगी इस दौरान डाउन टू अर्थ की ‘स्टेट ऑफ इंडियाज़ एनवायरनमेंट’ वार्षिक रिपोर्ट जारी होगी भारत और दुनिया के सामने मौजूद पर्यावरण–विकास से जुड़े मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा के साथ, संभावित स्टोरी आइडियाज़ पर मंथन और भविष्य के लिए कुछ रोडमैप तलाशें जाएंगे।
इनमें मुख्यधारा या गैर-मुख्यधारा मीडिया (प्रिंट, डिजिटल/ऑनलाइन या ऑडियो-विजुअल) में पूर्णकालिक कार्यरत या स्वतंत्र (फ्रीलांस) पेशेवर शामिल हैं।यह कार्यक्रम हर वर्ष अनिल अग्रवाल एनवायरनमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में आयोजित होता है—यह सी एस ई की एक अनूठी पहल है, जो 24 फरवरी से 26 फरवरी के बीच राजस्थान के अलवर के पास निमली गाँव में आयोजित की जाएगी।श्री विश्वकर्मा ने बताया कि पर्यावरण की गंभीर समस्या से जूझते सिंगरौली परिक्षेत्र की बात राष्ट्रीय कार्यक्रम में उठाएंगे। पिछले दिनों आई आई टी कानपुर के वार्षिक कार्यक्रम गोवा में भी मामले को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया था।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर
Download App