सोनभद्र

विधायक खेल महाकुंभ का शानदार तरीके से हुआ शुभारंभ

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) सोनभद्र नगर स्थित हाइडिल के मैदान पर गुरुवार को एक माह तक चलने वाले विधायक खेल महाकुंभ का शुभारंभ भव्य तरीके से हुआ । इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम के आयोजक सदर विधायक भूपेश चौबे ने इस अवसर पर कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है ।
सोनभद्र नगर स्थित हाइडिल मैदान में विधायक खेल महाकुंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोनभद्र नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूबी प्रसाद रहीं। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई व पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र के आगे दीप प्रज्वलन कर किया गया इसके उपरांत खेल मैदान पर उपस्थित समस्त अतिथियों व खिलाड़ियों के द्वारा वंदे मातरम गान किया गया। शांति के प्रतीक कबूतर भी मुख्य अतिथि गणों द्वारा उड़ाए गए तिरंगे के रूप में गुब्बारे भी आसमान में छोड़े गए पूरा खेल मैदान भव्य तरीके से रोमांचित हो रहा था खेल मैदान में मौजूद हर दर्शक हर खिलाड़ी रोमांच से भर गया था। खेल महाकुंभ के प्रथम दिन ऐसे खेल भी आयोजित किए गए जो अब विलुप्ति के कगार पर हैं । आज प्रथम दिन गुल्ली डंडा, सीतो टायर दौड़ लट्टू नाच के अलावा सांस्कृतिक आयोजन भी हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान देश के जाने-माने मिमिक्री कलाकार जो इसी जनपद के हैं उनके द्वारा विभिन्न लोगों की मिमिक्री निकालकर उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया गया पत्रकारों ने भी गुल्ली डंडा खेल में हिस्सा लिया
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्त, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, रमेश मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल नगवा ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह सभासद पप्पू दुबे, दीपक दुबे, कृष्ण मुरारी गुप्ता शंभू नारायण, जोगेंद्र बिंद, सत्य प्रताप सिंह, पुष्पा सिंह, गुडिया तिवारी, ज्योति खरवार समय तमाम लोग मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ... डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग
Download App