सोनभद्र

वृद्ध आश्रम में वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित वृद्धा आश्रम में गुरुवार को एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतक की पहचान राम जियावन 65 पुत्र विक्कन प्रजापति निवासी रानी तारा केकराही करमा के रूप में हुई। इस संबंध में समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वही साथ रह रही पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। मृतक यहाँ पिछले करीब सात साल से रहना बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। लोगों ने बताया कि राम जियावन अपनी पत्नी भगवानी देवी के साथ लगभग सात साल से रहते थे। रोज की भांति बुधवार की रात्रि भी खाना खाने के बाद सोने चले गए। सुबह जब किचन में खाना बनाने वाली तेतरी देवी छत पर नहाने के लिए बॉथ रूम में जाने लगी तो देखी की पुरुष बॉथ रूम में शव लटक रहा था। उनके चिल्लाने पर अन्य लोग भी पहुंच गए। वृद्धा आश्रम में उपस्थित लोगों ने बगैर पुलिस सूचना के ही शव को उतार दिया था। इसके बाद वृद्धा आश्रम के केयर टेकर ने समाज कल्याण अधिकारी को सूचना दिया। जिस पर अधिकारी ने जिलाधिकारी को घटना के बाबत अवगत कराया। इधर सदर कोतवाली पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल के बारे में जानकारी लेने पश्चात शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई। इधर फॉरेनसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर गहनता से जाँच शुरू कर दिया। बता दें कि वृद्धा आश्रम में 50 से 60 असहाय वृद्ध रहते है। सीओ रणधीर मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्म हत्या प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस हर पहलू पर जाँच कर रही है। परिजनों के अनुसार मृतक का एक पुत्र है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App