सोनभद्र

मुख्य वन संरक्षक वानिकी ने किया नर्सरी और पौध रोपण का निरीक्षण

प्राकृतिक पौधों को बचा कर जंगल को करे और घना, __ संजय कुमार

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

स्थानीय वन रेंज के सुपाचुआ,सायल, सरडीहा, में रोपित पौधे और नर्सरी का सोमवार को लखनऊ से आए मुख्य वन संरक्षक वानिकी संजय कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।रेंज और वंनप्रभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पहुंचे वन संरक्षक श्री कुमार ने कहा कि स्थानीय प्रजातियों के पौधे की नर्सरी को प्राथमिकता दे और जो पेड़ पौधे स्थानीय ग्रामीणों के रोजगार सृजन और पर्यावरण के लिए उपयुक्त हो उसे गांव में भी किसानों के खेत में लगाने के लिए प्रेरित करे।उन्होंने कहा कि सोनभद्र के जंगल प्राकृतिक रूप से काफी घने हों इसके लिए स्वयं उगे पौधों को बढ़ने देने में सहयोग करे और किसी भी सूरत में उसका सरंक्षण करे जिससे जंगल जैवविविध के रूप में विकसित हो।उन्होंने पौध रोपण के दौरान या बाद में गायब पौधों की जगह अन्य पढ़ें लगाए।
प्रभागीय वनाधिकारी कमल कुमार ने बताया कि टीम स्थलीय जांच के बाद बभनी रेंज क्षेत्र में जांच के लिए निकल लिए।मौके पर उप प्रभागीय वनाधिकारी अखिलेश सिंह पटेल, रेंजर जबर सिंह, विद्या पांडेय, सर्वेश सिंह गोविंद, आदि उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App