सोनभद्र

म्योरपुर के चार गांवों में 220 हेक्टेयर क्षेत्र में खनन की तैयारी, संयुक्त टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण

जी एस आई की टीम की रिपोर्ट के बाद शुरू हुई जगह चिन्हित करने की प्रक्रिया

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक के नवाटोला भूखू पहाड़ी, बघमंदवा और सुपाचूआ सहित चार गांवों में खनिज संपदा के दोहन की प्रक्रिया तेज हो गई है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) की रिपोर्ट के बाद केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को खनन के लिए प्रस्तावित भूमि का आकलन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके क्रम में बुधवार को वन विभाग, राजस्व विभाग और जिला खनन विभाग की संयुक्त टीम ने चिन्हित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान यह आकलन किया गया कि खनन क्षेत्र में कितनी भूमि राजस्व विभाग, किसानों तथा वन विभाग के अंतर्गत आती है। इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे विस्थापन और खनन लीज की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बताया गया कि जीएसआई की टीम ने करीब पांच वर्ष पूर्व यहां स्थलीय जांच के साथ हेलीकॉप्टर के माध्यम से हवाई खनिज सर्वेक्षण किया था। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर गहरी खुदाई कर नमूने भी एकत्र किए गए थे।

लंबी जांच-पड़ताल के बाद क्षेत्र में दुर्लभ मृदा तत्वों की पुष्टि होने पर अब खनन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। खनन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि फिलहाल यह देखा जा रहा है कि खनन के दायरे में किस विभाग की कितनी भूमि आ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी यह नहीं बताया गया है कि खनिज संपदा में कौन-कौन से तत्व पाए गए हैं, लेकिन चारों गांवों में दुर्लभ खनिज संपदा मिलने की पुष्टि हो चुकी है।

मौके पर उप प्रभागीय वनाधिकारी अखिलेश सिंह पटेल, रेंजर जबर सिंह, लेखपाल अभिषेक, गोविंद, शाह, सर्वेश, वन विभाग के सर्वेयर, खनन निरीक्षक, ग्राम प्रधान राम नारायण, पूर्व प्रधान बुद्धिनारायण यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय किसान मौजूद रहे।

ये हो सकते हैं दुर्लभ खनिज संपदा

राष्ट्रीय और औद्योगिक महत्व की खनिज संपदा में स्टील, यूरेनियम, सीमेंट, एल्यूमिनियम, कोयला, आयरन, बॉक्साइट, तांबा, डोलोमाइट आदि शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में यूरेनियम मिलने की संभावना अधिक जताई जा रही है। पांच वर्ष पूर्व जीएसआई की टीम ने भी इस आशय की संभावना व्यक्त की थी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चिल्काटाड ग्राम प्रधान कार्यालय पर मनाई गई कांशीराम जयंती धनौरा के रजत राज जायसवाल यूपी ग्रामीण बैंक में हुआ चयन, खुशी का माहौल युवा अग्रहरि समाज का होली मिलन समारोह कार्यक्रम सम्पन्न झरिया नाला के पास से 10 गोवंश के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार वैचारिक उत्पीड़न से जूझा है हमारा समाज- डा भीम सिंह रक्तदान शिविर में रक्तवीरों ने किया रक्तदान धान कुटाई मशीन में साड़ी फंसने से महिला की दर्दनाक मौत बभनी क्षेत्र में उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा का हुआ आयोजन सोनभद्र में दर्दनाक घटना 12 वर्षीय बालक की गला रेतकर हत्या अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक, दो युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर
Download App