सोनभद्र

बिजली राहत योजना शिविर में उमड़ी भीड़, 90 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण

आश्रम मोड व सुपाचुआ में लगे विशेष शिविर, ब्याज पर 100% माफी व मूलधन में 25% तक छूट

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

म्योरपुर। विद्युत विभाग द्वारा सरकार की महत्वाकांक्षी बिजली राहत योजना के तहत आश्रम मोड और सुपाचुआ में बुधवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर योजना की जानकारी ली और पंजीकरण कराकर लाभ उठाया।

शिविर को संबोधित करते हुए अवर अभियंता विनय बिंद ने बताया कि योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को बिजली बिल के ब्याज पर 100 प्रतिशत माफी तथा मूलधन में 25 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर लागू है, इसलिए पात्र उपभोक्ता समय रहते पंजीकरण कराएं।

सुपाचुआ में ग्राम प्रधान रामनरायण ने ग्रामीणों को जागरूक कर अधिक से अधिक पंजीकरण कराए, जबकि आश्रम मोड पर रनटोला के ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए ग्रामीणों को योजना से जोड़ा। अधिकारियों ने अपील की कि उपभोक्ता राहत योजना का लाभ उठाकर बकाया बिजली बिलों का निस्तारण करें और नियमित उपभोक्ता बनें।

विद्युत विभाग ने ग्राम प्रधानों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही जनकल्याणकारी योजनाएं सफल होती हैं। इस अवसर पर एसडीओ शिवम गुप्ता, जेई विनय बिंद, इंद्रदेव, रमाशंकर, रामबुझावन, सरफराज, अशफाक, सर्वेश, शैलेश सहित विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App