सोनभद्र

अन्जानी गावँ में मवेशियों से भरी डीसीएम पकड़ी।

छत्तीसगढ़ के बसंतपुर पुलिस कर रही थी पीछा

कई बैरियरों को तोड़ पहुंची बीजपुर के अंजानी

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजानी गांव के पास बीजपुर रेणुकूट मुख्य मार्ग पर गुरुवार की सुबह अचानक एक डीसीएम गाड़ी आकर रुकी जिसमे से चालक व खलासी गाड़ी से उतर कर भाग गए कुछ राहगीरों ने देखा तो मौके पर रुक गए धीरे धीरे मौके पर ग्रामीणों का जमवाड़ा लग गया तब तक सायरन बजाती एक पुलिस की बुलेरो गाड़ी आकर रुक गयी उसमे से छत्तीसगढ़ पुलिस के चार जवान उतरे और गाड़ी को चारों और से घेर लिया गाड़ी में चढ़ कर देखा तो चालक व खलासी मौके पर नही थे तब तक मौके पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।छत्तीसगढ़ पुलिस ने गाड़ी पर ढके तिरपाल को हटाया तो भैंसा व भैंस के मवेशी देखे तो भौचक रह गए तत्काल बीजपुर पुलिस को मामले की सूचना दी गयी मौके पर बीजपुर पुलिस भी पहुंच गयी देखा गया कि गाड़ी में कुल 17 मवेशी भरे गए थे मामला छत्तीसगढ़ से तस्करी का होने व छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा पीछा करने के कारण गाड़ी छत्तीसगढ़ पुलिस के हवाले कर दी गयी मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यवाही करेगी।छत्तीसगढ़ के बसंत पुर थाने के प्रधान आरक्षक पंकज पोर्ते ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे थाने के सामने बेरिकेडिंग कर पुलिस जांच कर रही थी तभी एक डीसीएम गाड़ी आती दिखी तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक लगे बैरिकेड को तोड़ कर भाग गया शंका होने पर बुलेरो गाड़ी द्वारा उसका पीछा किया लेकिन वो भागता रहा मामले की सूचना बभनी पुलिस को दी गयी तो बभनी पुलिस ने थाने के सामने बेरिकेडिंग कर दी लेकिन चालक बभनी की ओर जाने के बजाए बीजपुर की ओर चला गया जब हम लोग बुलेरो से पीछा कर रहे थे तो हमने गाड़ी से पास लेने की कोशिश की लेकिन डीसीएम चालक ने साइड से हमारी गाड़ी को धक्का मार दिया तो कुछ समय के लिए हमारी गाड़ी उससे पीछे रह गयी।अंजानी गांव के पास रास्ता खराब होने की वजह से चालक गाड़ी भगा नही पाया ओर पकड़ा गया फिलहाल मामले की जांच बसंत पुर पुलिस कर रही है गाड़ी को बसंत पुर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।बसंत पुर टीआई जितेंद्र सोनी ने बताया कि पशु तस्करों लगाम कसने के लिए कठोर कार्यवाही की जा रही है वही बीजपुर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला छत्तीसगढ़ का था वही की पुलिस ने पीछा कर पकड़ा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सड़क हादसे में महिला की मौत टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार व्यापारियों की बैठक में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा शक्तिनगर पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया
Download App