सोनभद्र

रजाई मे आग लगने से वृद्ध महिला की जलकर दर्दनाक मौत।

बभनी /सोनभद्र(अजीत पांडेय) बभनी स्थानीय थाना क्षेत्र के चक चपकी कारीडांड गांव में बुधवार की रात चारपाई पर सो रही वृद्धा अंगीठी से लगी आग से जिंदा जल गई। वह चारपाई पर पुआल और बिस्तर डालकर सो रही थी। चारपाई के बगल में अंगीठी जल रही थी। बभनी के चक चपकी कारीडांड निवासी 70 वर्षीय राजकुंवर पत्नी जद्दू गोंड के परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले उसे लकवा मार दिया था। वह घर के अंदर चारपाई पर पुआल और उसके उपर बिस्तर डालकर सो रही थी। चारपाई के बगल में अंगीठी भी जल रही थी। रात में न जाने कब आग बिस्तर में पकड़ लिया और धू धू कर जलने लगी।वृद्ध महिला चारपाई पर जिंदा ही जल गई। घर के और सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। आग का धुंआ देखकर वे लोग कमरे में भागकर गये तो जलती आग देखकर भौंचक्का रह गए।सभी लोग आग बुझाने लगे आग बुझी लेकिन तब तक महिला जल चुकी थी। परिजनों की चीख-पुकार शुरू हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने घटना की सूचना जिला पंचायत सदस्य तथा ग्राम प्रधान को दिया।वृहस्पतिवार की सुबह घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मृतिका के पुत्र रामजीत की तहरीर पर घटना पंजीकृत करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद
Download App