सोनभद्र

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो युवक गंभीर, चालक फरार

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर थाना क्षेत्र के खैराही गांव के पास बीजपुर–मुर्धवा मार्ग पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गणेश विश्वकर्मा (32) और फिरोज (30), दोनों निवासी बलरामपुर (छत्तीसगढ़), गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों की मदद से ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने 108 एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भेजा। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। टक्कर मारने वाली कार का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायलों के अनुसार वे अपने कार्यस्थल चतरी (अनपरा) जा रहे थे, तभी कार ने पीछे से टक्कर मार दी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर 12 वर्षों में गरीब किसान युवा और महिलाओ के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये - नंदलाल गुप्ता
Download App