सोनभद्र

एडमिट कार्ड पर 2 बजे का समय, एग्जाम 10 बजे हुआ, छात्रों का हंगामा

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) लोढ़ी स्थित संत कीनाराम महाविद्यालय में बीकाम के छात्रों ने परीक्षा के बदले समय को लेकर जमकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि उनके एडमिट कार्ड पर परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक था, जबकि कालेज प्रशासन ने बताया कि परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक ही थी, जिसके कारण वे परीक्षा नहीं दे पाए।
यह मामला महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ की बीकाम परीक्षा से जुड़ा है। महाविद्यालय में आज बीकॉम की परीक्षा होनी थी। एक दर्जन से अधिक छात्र जब परीक्षा देने पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि परीक्षा समाप्त हो चुकी है।
इस मामले में छात्र अभिनेन्द्र गिरी, प्रिंस यादव, प्रियांशु सिंह, आदित्य राय, संध्या, नेहा, रौशनी परवीन, आकांक्षा सिंह, भूमि पाण्डेय के अनुसार, उनके एडमिट कार्ड पर परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक अंकित था। वहीं, कालेज प्रशासन ने उन्हें बताया कि परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। समय में इस विसंगति को देखते हुए छात्रों ने तत्काल हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि एडमिट कार्ड पर 2 बजे का समय अंकित था, तो परीक्षा 10 बजे कैसे शुरू हो गई और समय बदलने की सूचना उन्हें क्यों नहीं दी गई। मौके पर कालेज प्रशासन ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। छात्रो की सूचना पर उनके परिजन भी महाविद्यालय पहुंचे और कालेज प्रशासन से बात की। हालांकि, इस बातचीत से कोई निष्कर्ष नहीं निकला। अभिभावकों ने उच्च अधिकारियों से संपर्क करने की बात कही है। जब पत्रकारों ने कॉलेज प्रशासन से इस मामले पर बात करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ की परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा से सेलफोन पर हुई वार्ता में बताया कि विद्यालय से सूचना मिली हुई है कुछ बच्चे हैं जिनका एग्जाम छूट गया है क्योंकि उनके प्रवेश पत्र पर टाइमिंग गलत एडिट हो चुका था, फिलहाल बच्चों को समझाया गया है उनके सारे एग्जाम खत्म होने के बाद उनका अलग से एग्जाम कराया जायेगा। विद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी थी कि समय से सूचना देना चाहिए था, पूरी गलती महाविद्यालय प्रशासन की है। उन्होंने छूटे छात्रों को अश्वस्त करते हुए कहा कि बाकी परीक्षाएँ बेफिक्र होकर समय से दें।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App