सोनभद्र

शादी समारोह में राजनीतिक नेताओ मे मारपीट के बाद एसपी से मिलने पहुंची पूर्व नपं अध्यक्ष निशा सिंह ने परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने का किया मांग

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) शादी समारोह में राजनीतिक नेताओ मे मारपीट के बाद एसपी से मिलने पहुंची पूर्व नपं अध्यक्ष निशा सिंह ने परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने का किया मांग।सदर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात एक शादी समारोह के दौरान दो राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच मारपीट हो गई। यह घटना रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क मुसही इलाके में हुई, जहां दोनों नेता एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों नेताओं को रावर्ट्सगंज कोतवाली ले आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस ने दोनों पक्षों के अभियुक्त अभय सिंह और अनिल सिंह को गिरफ्तार कर शांतिभंग मे चालान किया है।

जानकारी के अनुसार पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट से एक बारात राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मुसई गांव स्थित एक लान में आई हुई थी। बताया जा रहा है कि इस बारात में रेणुकूट नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह और रेणुकूट नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष निशा सिंह के बेटे अभय सिंह भी पहुंचे हुए थे। बताया जाता है कि जैसे ही बारात लान के द्वार के पास पहुंची ही थी किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। वही विवाद के बाद मारपीट भी शुरू हो गई। इसी बीच किसी ने राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। सुबह इस मामले की जानकारी सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है।

दोनों पक्षो से मिली तहरीर पर पुलिस में एक पक्ष के अभय सिंह, अमित सिंह, किशन सिंह व अन्य अज्ञात तथा दूसरे पक्ष की तरफ से अनिल सिंह, बृजेश सिंह, शानु सिंह, अखिल यादव व रुद्र प्रताप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई में जुट गई है।इधर शुक्रवार को पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष निशा सिंह ने पुलिस अधीक्षक से मिलने पुलिस कार्यालय चुर्क पहुंची। जहा उन्होने एसपी के समक्ष अपनी बात रखी। उन्होंने एसपी को पत्र देकर पति स्व. शिव प्रताप सिंह की 30 सितंबर 2019 की हत्या के बाद से ही पूर्व नियोजित जानलेवा हमला, गाली गलौज, हत्या की गंभीर धमकी तथा मुकदमे की पैरवी रोकने हेतु दबाव बनाने वाले आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कानूनी कारवाई का मांग किया है। वही पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह का कहना था कि बिना किसी बात के विपक्षी आकर हमला कर दिए। जिसके बाद जबाव में मारपीट हुआ था। बता दें कि अनिल सिंह वर्तमान में नगर पंचायत अध्यक्ष ममता सिंह के पति है।

गौरतलब है कि अनिल सिंह रेणुकूट नगर पंचायत की अध्यक्षा ममता सिंह के पति हैं, जबकि अभय सिंह पूर्व अध्यक्ष रहे शिव प्रताप सिंह के बेटे हैं। अनिल सिंह पर पूर्व अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह की हत्या का आरोप भी लग चुका है और वे लंबे समय तक इस मामले में जेल में रह चुके हैं। ऐसे में दोनों ही पक्षों के बीच पुराने तनाव और राजनीतिक वैमनस्य को इस विवाद की जड़ माना जा रहा है।

फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है और लॉन के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शादी समारोह में हुई इस मारपीट की घटना ने स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा कर दिया है, जबकि राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर
Download App