सोनभद्र

चावल के बिल पर झारखंड जा रही अवैध शराब की ट्रक पलटा

दुद्धी/सोनभद्र( मदन मोहन तिवारी)
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी पर वृहस्पतिवार की रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। शुक्रवार की तड़के ग्रामीणों ने पलटा हुआ ट्रक से देखा कि शराब की बोतलें बाहर पड़ी हुई है। कुछ ग्रामीणों ने शराब की खेप गायब करने से सफल रहे। जानकारी अनुसार यूपी 63 टी 6441 ट्रक से चावल की बोरियों के बीच अवैध शराब भर कर झारखंड जा रही थी। पंजाब की शराब मेगडावल, नम्बर वन व रॉयल चैलेंज से भरे ट्रक झारखंड जा रही थी। ट्रक में सबसे ऊपर व पीछे चावल की बोरी लदा हुआ था। चावल की बोरी पर बासमती चावल लिखी हुई थी। लेकिन उसमें मोटे चावल राशन वाला पैकिंग की गई थी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुँच कर ट्रक की निगरानी में जुट गई। मौके पर पहुँचे एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी सीओ राजेश कुमार राय कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह कस्बा चौकी इंचार्ज हरिकेश राम आजाद मय फोर्स पहुँच कर ट्रक को खाली कराने में जुटे रहे। इस बीच शराब भरे ट्रक की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सीओ राजेश कुमार राय ने कहा कि चावल की बारी भरे ट्रक के बिल पर अवैध पंजाब की शराब जा रही थी। सभी शराब की पेटी को सुरक्षित निकालने का कार्य किया जा रहा है। सभी शराब की गिनती पूर्ण होने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
अवैध शराब की खेल को लेकर उठ रहे प्रशासन पर सवाल
दुद्धी। स्थानीय क्षेत्र में बीते दिन पूर्व में पकड़ी गई अवैध शराब की खेप के बाद आज फिर एक अनियंत्रित ट्रक पलटने के बाद अवैध शराब की पोल खुलना शुरू हो गया है। दबे आवाज में ग्रामीण सहित नगर के लोगों ने कहा कि इस तरह से प्रतिदिन अवैध शराब झारखंड बिहार जा रही है। प्रशासन द्वारा ट्रकों की चेकिंग नही होने से सवाल उठना शुरू हो गया है। अवैध शराब की खेप को झारखंड जाने में स्थानीय पुलिस कोई रोक टोक नही किया जा रहा है। इस तरह के वाहनों को बेखौफ जाने दिया जा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन को दूसरी नजर से देखने को विवश हो गए हैं।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App