सोनभद्र

बनवासी सेवा आश्रम नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कर रहा है लोगो को जागरूक

तीन माह में 67 राजस्व गावो के 17 हजार लोगों को किया जागरूक,

युवाओं को नशा मुक्ति के लिए किया प्रेरित,सैकड़ो ने लिया संकल्प

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम ने माह सितंबर से नवंबर के बीच नशा मुक्ति और पंचायतों को सशक्त बनाने के अभियान के तहद नुक्कड़ नाटक के जरिए पिछले तीन माह में दुद्धी, बभनी,और म्योरपुर ब्लॉक के 67 राजस्व में नुक्कड़ नाटक के जरिए लगभग 17 हजार लोगों को जागरूक किया और लगभग साढ़े चार हजार युवाओं और बुजुर्गों ने नशा मुक्ति का संकल्प किया।नुक्कड़ नाटक के संयोजक केवला प्रसाद दुबे ने बताया कि बनवासी सेवा आश्रम सोन नदी के दक्षिण में सभी पांच ब्लॉकों में 1954 से दक्षिणांचल के आदिवासी बाहुल्य गावो में काम कर रहा है।इस बीच नशा की प्रवृति बढ़ने को लेकर आदेश कुमार प्रजाति के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक की प्रशिक्षित टीम स्कूल,कस्बा,इंटर कालेज,पंचायत भवनों आदि स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के जरिए गुटखा,सुरती,पान मसाला,दारू,से होने वाले आर्थिक,सामाजिक,

स्वास्थ्य के नुकसान से जुड़ी जानकारियों से सुसज्जित नाटक प्रस्तुत किया गया जो लोगों को बहुत पसंद आने के साथ प्रभावित भी कर रहा है।नुक्कड़ नाटक के अंत में यह भी बताया जा रहा है कि एक गांव में अगर एक हजार की आबादी है और उसमें 50 फीसदी लोग भी किसी ना किसी रूप में नशा कर रहे है तो कितना आर्थिक नुकसान पहुंच रहा है। बताया कि अगले सत्र में चोपन, कोन,नगवा , चतरा आदि ब्लॉक क्षेत्र में भी नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App