सोनभद्र

चतरा ब्लॉक प्रमुख शक्ति सिंह पटेल की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न

सोनभद्र/रामगढ़

विकास खण्ड चतरा के सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक प्रमुख शक्ति सिंह पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों, जिला स्तरीय अधिकारियों तथा विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

बैठक की शुरुआत खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) रूपेश कुमार मण्डल द्वारा शासन की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा से हुई। उन्होंने मौजूद सदस्यों को योजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्यप्रणाली एवं लाभार्थियों तक उनके प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही आगामी दिनों में कराए जाने वाले विकास एवं निर्माण कार्यों पर भी चर्चा की गई।

ब्लॉक प्रमुख शक्ति सिंह पटेल ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सभी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मिलकर कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचे, इसके लिए पारदर्शिता और तत्परता आवश्यक है। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, सड़क मरम्मत, आवास योजनाओं और विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

बैठक में एडीओ प्रवीण कुमार, विनय कुमार, श्रीचंद, राकेश कुमार, अखिलेश कुमार सिंह सहित सभी विभागीय अधिकारी, समस्त ग्राम पंचायत सचिव तथा विकास खंड के कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को भी उठाया, जिनके समाधान के लिए अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और आगामी विकास कार्यों को गति देने के लिए कई प्रस्तावों पर सहमति बनी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App