सोनभद्र

एकमुश्त समाधान योजना को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील


1 दिसंबर से 28 फरवरी तक चलेगी बिजली बिल OTS योजना, उपभोक्ताओं को मिलेगी किस्तों में भुगतान की सुविधा

म्योरपुर में बिजली बिल राहत योजना का व्यापक प्रचार–प्रसार शुरू, उपभोक्ताओं से लाभ लेने की अपील

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर। बिजली वितरण निगम म्योरपुर के उपखंड अधिकारी शिवम गुप्ता ने गुरुवार को दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री माननीय जीत सिंह खरवार के आवास पर सिस्टाचार भेंट कर सरकार द्वारा संचालित एकमुश्त समाधान योजना (OTS) एवं बिजली बिल राहत योजना को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की। इसके बाद उपखंड अधिकारी ने ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोड से मुलाकात कर ग्रामीण क्षेत्र में बड़े स्तर पर इस योजना के प्रचार–प्रसार पर विशेष जोर दिया।
उपखंड अधिकारी ने बताया कि सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना 01 दिसंबर से प्रारंभ होकर 28 फरवरी तक तीन चरणों में संचालित होगी। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को अपने बकाया बिजली बिल की आंशिक धनराशि पहले जमा करनी होगी तथा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को बकाया राशि चुकाने हेतु आसान किस्तों की सुविधा भी प्रदान की जाएगी, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
ग्रामीण उपभोक्ताओं तक इस योजना की विस्तृत जानकारी पहुँचाने के लिए बिजली विभाग द्वारा पम्पलेट, पोस्टर, बैनर आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार अभियान संचालित किया जा रहा है। उपखंड अधिकारी ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, ब्लॉक स्तर के जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी योजना का संदेश हर घर तक पहुँचाने की अपील की।उन्होंने बताया कि योजना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता अपने क्षेत्र के जेई, मीटर रीडर, एसएसओ या लाइनमैन से संपर्क कर सकते हैं। विशेष आवश्यकताओं की स्थिति में उपखण्ड कार्यालय म्योरपुर से भी सीधा संपर्क किया जा सकता है।बिजली विभाग के सभी उपकेंद्रों से जुड़े कर्मचारियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक योजना की जानकारी सक्रिय रूप से पहुँचाएँ, ताकि कोई भी पात्र उपभोक्ता योजना से वंचित न रह जाए।
ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड और उपखंड अधिकारी शिवम गुप्ता ने संयुक्त रूप से सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सरकार की इस महत्वपूर्ण राहत योजना का लाभ समय से लें और अपने बिजली बिलों को नियमित करें, जिससे भविष्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की होली,रमजान को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट हर्ष पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शांति बनाये रखने का अपील सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या होली त्यौहार के मद्देनजर इलाके मे शिव कुमार सिंह का विंडमगंज मे फ्लैग मार्च होली,रमजान को लेकर अखिलेश मिश्रा अलर्ट फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने का किया अपील साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹18,000 बीजपुर पुलिस ने कराए वापस अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा देने के बाद एसएचओ अविनाश सिंह ने होलिका कराया प... अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा दी गई पुलिस जाच मे जुटी धनौरा के जंगल मे मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Download App