सोनभद्र

रक्तदान कर मनाई गई नेताजी की जयंती, युवाओं ने कहा—“मुलायम सिंह यादव का समाजवाद हमेशा रहेगा जीवित

सोनभद्र (विकास द्विवेदी)

समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की 86वीं जयंती पर शहर में समाजवाद और सेवा की मिसाल देखने को मिली। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष सत्यम पांडेय के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में दोपहर 12:30 बजे रक्तदान कर नेताजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष सत्यम पांडेय ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से उन्होंने नेताजी के सेवा और त्याग के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी वह शख्सियत थे, जो कभी खत्म नहीं हो सकती। उनका समाजवाद और उनकी संघर्षशैली आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

सत्यम पांडेय ने यह भी कहा कि समाजवाद का परचम मजबूती से तभी लहराएगा जब समाजवादी पार्टी की सरकार पूरे देश में बनेगी। इसके लिए यूथ ब्रिगेड का हर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और मेहनत से जुटा हुआ है।
रक्तदान शिविर में पिंटू सिंह, आदिल अंसारी, अमित मौर्या, नितीश पटेल, बालेश्वर यादव, फहीम कुरैशी, अनस अहमद, अमन कुरैशी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में पुनः नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App