सोनभद्र

फटरिया नाला में डूबकर अधेड़ की मौत

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव के पिपराही टोला मे फटरिया नाला में डूबकर एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक के पत्नी उर्मिला देवी ने बताई की रात को खाना खाने के बाद बगल के घर मे सोने चले गए। उसके बाद किसी को कोई भनक तक नही लगी। दो दिनों से मेरे पति देवनारायण सिंह गोंड़ 55 पुत्र विश्वनाथ सिंह गोंड़ खेत को जोतने के लिए ट्रैक्टर की तलाश कर रहे थे। रात में लाठी व टार्च लेकर ट्रैक्टर चालक के घर जा रहे थे। उसी समय खेतों से निकलकर फ़टरिया नाला पार करते समय नाले में गिर गए। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कस्बा चौकी इंचार्ज हरिकेश राम आजाद एसआई श्यामजी यादव घटनास्थल पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक के चार लड़के हैं जिसमें तीन लड़के दिल्ली बाहर कमाने गए हुए हैं। जबकि छोटा लड़का घर पर ही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App