सोनभद्र

हिंडाल्को डियूटी जा रहे बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव में शनिवार की तड़के एक अनियंत्रित पीकअप ने सामने से आ रहे बाइक सवार को बुरी तरह से रौंद दिया। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि विश्वनाथ यादव पुत्र रामचंद्र यादव निवासी धुमा सुबह करीब 6 बजे अपने घर से बाइक से रेनुकूट हिंडाल्को में माली का काम करने हमेशा की तरह जा रहे थे। जाबर गांव में कनहर नदी पुल के डेढ़ सौ मीटर पहले ही सब्जी लेकर जा रहे अनियंत्रित पीकअप सामने से आ रहे बाइक सवार को बुरी तरह से रौंद दिया। पिकअप के जोरदार टक्कर से बाइक सवार उछलकर पीकअप के सामने शीशा को तोड़ कर अंदर घुस गया था। पीकअप चालक ने घटना के बाद हिराचक गांव के कनहर नदी के समीप पिकअप को बंद कर चालक फरार हो गया। इधर बाइक सवार को इतनी बुरी तरह से रौंदा था कि कमर के नीचे समूचे अंग छत विछत होने की वजह से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App