सोनभद्र

दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को जिला बनाओ विकास कराओ की आवाज जोरदार ढंग से बुलंद करते हुए, कचहरी के मेन गेट पर प्रदर्शन किया। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा का समूह न्यायिक कार्य से विरत रहकर कोर्ट परिसर के मेन गेट पर जिला बनाओ विकास कराओ के नारे लगाये। सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा सत्यनारायण यादव सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि जिला बनाओ की आवाज दो दशक से ज्यादा दिनों से उठाई जा रही है। हमारी मांग है कि चुनावी सभा मे कहा जाता है कि सभी मानकों को पूरा करने वाले दुद्धी को सरकार द्वारा जिला बनाई जाएगी। लेकिन सरकार बनने के बाद अभी तक कोई भी निर्णय नही लिया जा रहा है। 2017 से 2025 तक जिला बनाओ पर भाजपा सरकार सिर्फ धोखा ही दिया है। प्रदेश में आठ ऐसे जिले हैं जो दुद्धी जिला के आबादी के बराबर में भी नही हैं। मानक का बहाना बताकर सरकार टाल रही है। अधिवक्ता समूह ने जमकर नारेबाजी किया। इस अवसर पर रेणु कुमारी सन्नो बानो रेनू अग्रहरि आदर्श जायसवाल चंद्रमणि यादव सहित अन्य अधिवक्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कैप्सन- दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर मुंसिफ कोर्ट गेट पर प्रदर्शन करते हुए

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App