सोनभद्र

रायल राजपूत टीम ने लायंस क्लब को पराजित कर बना विजेता

अनपरा/सोनभद्र अनपरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 भरत नगर मे आयोजित सात दिवसीय रायल स्टार कप द्वितीय का रोमांचक फाइनल मुकाबला रविवार को अनपरा गांव मैदान मे रायल राजपूत एंड लायंस क्लब क्रिकेट टीम के मध्य खेला गया जिसमे रॉयल राजपूत की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पीसी पटेल कम्पनी के प्रबंधक विश्वजीत सिंह,विशिष्ट अतिथि अनपरा कोतवाल बृजेश सिंह, प्रेस क्लब अनपरा के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार दीपक सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह परमार, सभासद अंगद सिंह सतीश सिंह,राजकुमार सिंह, उदित सिंह, आंनद सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर व बल्लेबाजी कर किया। टास जीतकर रायल राजपूत की टीम ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया, रायल राजपूत की सधी गेंदबाजी के आगे लायस की टीम 12 ओवर मे 51 रन ही बना पाई जबाब मे खेलने उत्तरी रायल राजपूत की टीम का बिना खाता खुले ही सलामी बल्लेबाज विश्वजीत के आउट होने के बाद बल्लेबाज आलोक सिंह ने 19 बाल पर 24 रन और अंकित ने 18 बाल में 20 रन बनाकर इस प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया। मैन आफ द मैच व मैन आफ द टूर्नामेंट अंकित सिंह रहे। उप विजेता टीम से विशाल सिंह 2 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट लिये, सतेंद्र कुमार ने एक ओवर में 14 रन देकर एक विकेट लिया। अंत मे मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने विजेता व उप विजेता को शील्ड व कप सहित जीतने वाली टीम को 25 हज़ार तथा उप विजेता टीम को 15 हजार का नगद पुरस्कार दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल में जीत-हार एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन उससे कहीं ज़्यादा खेल का अनुभव, उससे सीखना और खेल भावना महत्वपूर्ण है। हार से हमें सीखने, धैर्य रखने और बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलता है, जबकि जीत हमें विनम्रता सिखाती है। इसलिए, खेल के दौरान जीतने-हारने से ज़्यादा, पूरी मेहनत और खेल भावना से खेलना और उससे मिलने वाले सबक ज़्यादा महत्वपूर्ण हैं। प्रतियोगिता का संचालन अभय सिंह व अवधेश यादव ने किया। इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारी
अमरेश सिंह,प्रिंस सिंह, ,निलेश सिंह,पुष्पराज सिंह,चंदू,संदीप, विकास, ब्रजेश, अभिषेक , अंकुल ,इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App