सोनभद्र

अनपरा मौखिक तीन तलाक देकर पति ने पत्नी को निकाला, रचा ली दूसरी शादी

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) महिला थाना पुलिस ने अनपरा कालोनी निवासी आठ लोगों के खिलाफ मारपीट दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कारवाई कालोनी निवासी महिला के तहरीर पर की है। इस मामले में पुलिस ने उसके पति फैसल अहमद, सास सलमा बेगम, भसुर अफजल अहमद, ननद रुबीना, सकीना, सबीना, सिमरन और देवर शाकिब के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज किया है।
पीड़िता ने महिला थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके पति ने गैर कानूनी तीन तलाक लिया और धोखे से दूसरा विवाह कर लिया। तहरीर के मुताबिक उसका विवाह 14 जुलाई 2022 को फैसल अहमद निवासी अनपरा से हुआ था। विवाह में उसके परिवार ने 3.50 लाख रुपये नकद, गहने और उपहार दिए थे। आरोप है कि विवाह के दो सप्ताह बाद से ही पति फैसल, सास सलमा बेगम, भसुर अफजल अहमद, देवर साकिब और शादीशुदा ननदें उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगी। देवर साकिब उसके साथ अक्सर छेड़छाड़ करता था और जब उसने विरोध किया तो उल्टा धमकियां देता था। दहेज न लाने पर उसे मारपीट, गाली गलौज, मानसिक प्रताड़ना और खाना तक बंद कर देने जैसी यातनाएं दी गईं। विरोध करने पर पीड़िता की विधवा मां और भाइयों को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। चार महीने पहले पति फैसल ने मारपीट के बाद मौके पर ही गैर कानूनी रूप से मौखिक तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपनी मां के घर ग्राम बचरा थाना बभनी आकर रहने लगी। बाद में परिजनों के माध्यम से पता चला कि फैसल का पहले से ही किसी अन्य महिला से संबंध था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 30 अक्टूबर की रात उसे सूचना मिली कि फैसल ने धोखे से दूसरी शादी कर ली है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की होली,रमजान को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट हर्ष पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शांति बनाये रखने का अपील सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या होली त्यौहार के मद्देनजर इलाके मे शिव कुमार सिंह का विंडमगंज मे फ्लैग मार्च होली,रमजान को लेकर अखिलेश मिश्रा अलर्ट फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने का किया अपील साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹18,000 बीजपुर पुलिस ने कराए वापस अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा देने के बाद एसएचओ अविनाश सिंह ने होलिका कराया प... अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा दी गई पुलिस जाच मे जुटी धनौरा के जंगल मे मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Download App