सोनभद्र

बूथ अध्यक्षों से एसआईआर फार्म भरवाने में सक्रिय सहयोग की अपील

बभनी/सोनभद्र

बभनी। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को समाजवादी पार्टी की ओर से ब्लॉक प्रभारी संजय यादव के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।बैठक में ब्लाक प्रभारी संजय यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि एसआईआर भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा चलाया जा रहा वह विशेष अभियान है जिसमें मतदाता सूची को सही और अद्यतन करने के लिए प्रत्येक मतदाता का विवरण सत्यापित किया जाता है। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर एसआईआर फॉर्म प्रदान करेंगे, जिन्हें भरकर वापस जमा करना अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस कार्य को लेकर पूरी तरह सक्रिय है और युद्धस्तर पर घर-घर जागरूकता अभियान संचालित कर रही है। इसके माध्यम से लोगों को समझाया जा रहा है कि वे न केवल अपना फॉर्म भरें बल्कि दूसरों को भी फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिकतम लोग मतदाता सूची में सही ढंग से शामिल हो सकें।संजय यादव ने जोर देकर कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने हेतु हर नागरिक का अपने मतदाता विवरण को सही कराना आवश्यक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान में पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की।

क्षेत्रीय समस्याओं पर भी बनी रणनीति

बैठक में स्थानीय समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान के लिए रणनीति पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को एकत्र कर उन्हें संबंधित विभागों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी ली।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी

इस जागरूकता अभियान और बैठक में समाजवादी पार्टी विधान सभा अध्यक्ष अवधनारायण यादव, ब्लाक अध्यक्ष नंदकुमार खरवार, जोन प्रभारी रामनारायण गोड़, सुमेर सिंह, सेक्टर प्रभारी मान सिंह आयाम, बैजनाथ यादव, गोपी चंद बियार, रामजतन, अशोक खरवार, प्रधान संघ अध्यक्ष विजय शंकर यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की होली,रमजान को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट हर्ष पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शांति बनाये रखने का अपील सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या होली त्यौहार के मद्देनजर इलाके मे शिव कुमार सिंह का विंडमगंज मे फ्लैग मार्च होली,रमजान को लेकर अखिलेश मिश्रा अलर्ट फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने का किया अपील साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹18,000 बीजपुर पुलिस ने कराए वापस अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा देने के बाद एसएचओ अविनाश सिंह ने होलिका कराया प... अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा दी गई पुलिस जाच मे जुटी धनौरा के जंगल मे मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Download App