सोनभद्र

बिरसा संदेश यात्रा का बार्डर पर जोरदार स्वागत, जनजातीय विरासत को संरक्षित करने का आवाहन

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) झारखंड की ओर से आ रही बिरसा संदेश रथ यात्रा आज सुबह झारखंड बार्डर पर पहुंचते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अमन कुमार जायसवाल ने रथ का उत्साह पूर्वक दर्जनों युवक साथियों के साथ किया।

इस अवसर पर अमन जयसवाल ने कहा कि झारखंड और देश में स्वतंत्रता आंदोलन की शुरुआत सबसे पहले जनजाति नायकों ने की थी आदिवासी समाज ने अंग्रेजो और विदेशी शक्तियों के विरुद्ध सबसे प्रारंभिक विद्रोह का नेतृत्व किया, भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की आयु में समाज को अपने मिट्टी संस्कृति और परंपरा से जुड़े रहने का संदेश दिया था वर्तमान समय में जनजातीय क्षेत्रों में धर्मांतरण और सांस्कृतिक विघटन जैसी समस्या बढ़ रही है जिनसे निपटने के लिए समाज को सजग होना आवश्यक है।

बीजेपी नेता रामनरेश पासवान ने कहा कि स्वतंत्रता स्वाभिमान और सामाजिक चेतना की राह भगवान बिरसा मुंडा ने ही दिखाई आदिवासी समाज आज अपने सांस्कृतिक पहचान के संकट से गुजर रहा है और इस स्थिति को समझने तथा सुधारने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है।

बीजेपी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता बिरसा मुंडा के विचारों शराबबंदी स्वच्छता सामाजिक सद्भाव और परिवार प्रबोधन को घर घर पहुंचने के लिए अभियान चला रहे हैं बिरसा मुंडा का जीवन जनजातीय समाज ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

तत्पश्चात बिरसा संदेश रथ यात्रा रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भगवान बिरसा मुंडा की जय की जय घोष करते हुए हलवाई चौक सुभाष तिराहा मोदी से मारती रहा काली मंदिर मा सीता मा तक गगन भेदी नारों के साथ दर्जनों कार्यकर्ता साथ-साथ चले इसके पश्चात रथ बुद्धि की ओर रवाना हुई इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी उर्फ बुल्लू केसरी, संजय गुप्ता, लक्ष्मण मौर्य, ओमप्रकाश रावत, ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान, राजेश रावत, राजू रंजन तिवारी, आनंद दुबे, लग्न उरांव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App