सोनभद्र

बभनी में बाइक धुलाई के दौरान कुएँ में गिरकर 18‑वर्षीय युवक की मौत, गाँव में शोक की लहर

बभनी (सोनभद्र)

सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के बभनी गाँव में रविवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। 18‑वर्षीय राजकुमार पुत्र आदित्य प्रसाद, निवासी चीकूटोला, अपने घर के पास स्थित कुएँ पर बाइक की धुलाई कर रहा था। धुलाई के दौरान बाइक अचानक कुएँ की ओर झुकने लगी। बाइक को बचाने के प्रयास में राजकुमार खुद कुएँ में गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजनों और आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत राजकुमार को कुएँ से बाहर निकाला और उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए, जहाँ मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत

घोषित कर दिया।इस घटना की लिखित सूचना मृतक के चाचा अयोध्या प्रसाद ने बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि “अयोध्या प्रसाद की लिखित शिकायत के आधार पर बभनी पुलिस ने पंचायत नामा तैयार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।”राजकुमार के अचानक निधन से गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ अपने परिवार की सहायता के लिये बाइक का उपयोग करता था। उसकी मृत्यु से परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है।बभनी थाना द्वारा इस हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और आवश्यक कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App