सोनभद्र

विश्व शौचालय दिवस पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कनकलता स्वच्छता साथी ब्लॉक म्योरपुर व हिण्डालको जन सेवा ट्रस्ट की संयुक्त पहल

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के परिसर में हिण्डालको जन सेवा ट्रस्ट के देख-रेख में कनकलता स्वच्छता साथी ब्लॉक म्योरपुर के नेतृत्व में एक भव्य स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के महत्व और शौचालय उपयोग को बढ़ावा देना रहा।

लोकसंगीत और कठपुतली नाटक से दिया जागरूकता का संदेश

कार्यक्रम में लोकसंगीत टीम द्वारा स्वच्छता पर आधारित विशेष गीत प्रस्तुत किए गए, जिनमें लोगों को अपने परिवेश को स्वच्छ रखने और शौचालय के नियमित उपयोग का संदेश दिया गया। इसके साथ ही कठपुतली नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को खुले में शौच के दुष्परिणाम तथा शौचालय के लाभों से परिचित कराया गया। मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षाप्रद कार्यक्रम से उपस्थित लोगों पर गहरा प्रभाव पड़ा।इस अवसर पर हिण्डालको के कई पदाधिकारी, बाम्बे की एच.आर. टीम, दयाशंकर विश्वकर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। साथ ही बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज म्योरपुर के अभिभावक व विद्यार्थी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

स्वच्छता अपनाएं, बीमारी भगाएं

कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वच्छता को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताते हुए कहा कि शौचालय का प्रयोग न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य की रक्षा करता है बल्कि समाज को बीमारियों से भी दूर रखता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने घरों में शौचालय का नियमित उपयोग करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App