सोनभद्र

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत,पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) थाना क्षेत्र के सिरसोती नर्सरी के पास शुक्रवार रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए दुद्धी भेज दिया।

दुर्घटना के बाद युवक सड़क पर लहूलुहान पड़ा था। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे अपने निजी साधन से धन्वंतरी चिकित्सालय, एनटीपीसी रिहंद नगर पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की जांच पड़ताल में मृतक की पहचान सुरेंद्र सोनी (28) पुत्र कमला प्रसाद सोनी के रूप में हुई। वह हिरवाह, थाना बैढ़न, सिंगरौली, मध्य प्रदेश का निवासी था। सुरेंद्र शुक्रवार रात अपने ससुराल नेमना गांव, थाना बीजपुर आ रहा था, तभी वह इस दुर्घटना का शिकार हो गया।
मृतक के पिता कमला प्रसाद सोनी ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। उपनिरीक्षक दुनिया सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार दो माह से खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द बदलने की माँग
Download App