सोनभद्र

मांगों को लेकर लेखपाल आज धरने पर बैठे

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) तहसील क्षेत्र के लेखपाल अपनी लंबित समस्याओं और मांगों को लेकर आज शनिवार को सामूहिक धरने पर बैठ गए। इससे पहले लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर को सौंपकर शैक्षणिक योग्यता में परिवर्तन, पदोन्नति, वेतनमान उन्नयन और विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी की मांग किया था।

लेखपालों का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से पदोन्नति, डीपीसी, स्टेशनरी भत्ता, मोटरसाइकिल भत्ता तथा विशेष वेतन भत्ता जैसी प्रमुख मांगों पर विभाग कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। इससे फील्ड में काम कर रहे कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि लगभग 3000 लेखपाल अपने परिवारों से 500 से 1000 किलोमीटर दूर पोस्टिंग के कारण तनाव झेल रहे हैं, जबकि 2018 के शासनादेश के अनुसार निर्धारित अंतरजनपदीय स्थानांतरण सूची अभी तक जारी ही नहीं की गई है।

लेखपालों का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बावजूद राजस्व निरीक्षक पदों पर चयन हेतु वर्ष 2025–26 की डीपीसी प्रक्रिया आज तक पूरी नहीं हो पाई है।
इन्हीं मांगों के समाधान को लेकर आज सभी लेखपालों ने तहसील परिसर में शांतिपूर्ण धरना शुरू कर दिया।
धरने में कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगों पर तुरंत कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन को आगे और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
म्योरपुर में 130 कांवड़ियों के जत्थे का हुआ स्वागत, 12 दिन में 480 किमी की पदयात्रा कर पहुंचेंगे चोर... 34 आशाओं पर कार्रवाई की तलवार, ग्राम प्रधानों से मांगी निगरानी रिपोर्ट बिछियारी नदी में नहाने गया बालक और बचाने गया अधेड़ पानी मे बहे सब्जी लदी पिकअप पलटी, खूंटे से बंधी गाय की मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 19 अगस्त को बंद बीजपुर पुलिस ने टूटी पुलिया के पास कराया बैरिकेटिंग और लगाए चेतावनी बोर्ड नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
Download App