सोनभद्र

भव्य भंडारे के साथ नव दिवसीय शिव पुराण कथा का समापन

बीजपुर/सोनभद्र (रामजियावन गुप्ता ) स्थानीय मोटर गैराज के पास चल रहे नव दिवसीय शिव पुराण कथा का समापन सोमवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ ।। समापन अवसर पर क्षेत्र भर से आए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ लिया ।

कथा का वाचन उत्तराखंड से पधारे आचार्य महामाया प्रसाद द्वारा किया गया कथा के 9 दिनों के दौरान भगवान शिव की महिमा शिवत्व का महत्व और जीवन में धर्म के आचरण पर विस्तृत प्रवचन दिया गया जिन्हें श्रद्धालुओं ने बड़े मनोयोग से सुना । कथा में प्रतिदिन भजन कीर्तन एवं मंगल आयोजन के साथ आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
यजमान की भूमिका में रामहित गुप्ता ने सेवा दायित्व निभाया । आयोजन को सफल बनाने में हरदेव गुप्ता,गोविंद गुप्ता, हरीश गुप्ता, मनोज प्रमोद सहित स्थानीय नागरिकों व भक्तों का विशेष सहयोग रहा । कथा समापन एवं भंडारे पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह एवं आध्यात्मिक आनंद देखने को मिला ।।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App