सोनभद्र

78 लाख के हेरोइन के साथ अनपरा निवासी तस्कर को सोनभद्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) 78 लाख के हेरोइन के साथ अनपरा निवासी तस्कर को सोनभद्र पुलिस ने किया गिरफ्तार।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन मे पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के मार्गदर्शन मे प्रभारी निरीक्षक महोदय के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान अवैध मादक पदार्थ की बिक्री व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के सम्बन्ध में एएनटीएफ निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह मय हमराह व प्र0नि0 पिपरी सत्येन्द्र कुमार राय मय हमराह के मय वाहन चालक के थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन में तुर्रा तिराहे पर में मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना पर नवकुटिया तुर्रा से आरोपी सौरभ कुमार सोनी पुत्र मुन्ना सोनी निवासी डिबुलगंज दुर्गा मंदिर अनपरा के कब्जे से 390 ग्राम हेरोइन बरामद किया है। हेरोइन का कीमत 78 लाख बताया जा रहा है। पिपरी थाना पर मुकदमा अपराध संख्या 222/2025 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।

आरोपी ने हेरोइन खरीदने व बेचने के संबंध मे बताया कि मेरे गाव का ही सूरज गुप्ता पुत्र राम नरेश गुप्ता खरीद कर मुझे पहुचाने के लिए देता है तथा मोबाइल से बताता है कि कहा देना है। आज मुझे यह कह कर भेजा था कि निकल जाओ एक घंटे मे तुम्हे बताऊंगा कहा जाना है। जब वह कुछ बताता तक आप लोगों ने रास्ते मे ही पकड़ा लिया है। एक आरोपी सूरज कुमार गुप्ता पुत्र राम नरेश गुप्ता निवासी डिबुलगंज अनपरा फरार है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
2. प्र0 नि0 श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह ANTF गाजीपुर
3. उ0नि0 आदित्य नारायण सिंह, ANTF गाजीपुर
4. का0 अमित कुमार चौरसिया, ANTF गाजीपुर
5. हे0का0 इन्द्रजीत कुमार, ANTF गाजीपुर
6. हे0का0 अभिषेक कुमार, ANTF गाजीपुर
7. का0 आषुतोष त्रिपाठी, ANTF गाजीपुर
8. का0 शक्तिधर पाण्डेय, ANTF गाजीपुर
9. का0 इन्द्रपाल सिंह ANTF गाजीपुर
10. हे0का0 महेश कुमार सरोज थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
11. हे0का0 राजेश कुमार पासवान थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बेसिक शिक्षा विभाग की वरीयता सूची जारी कोन अव्वल और नगवां फिसड्डी हिन्दी सेवा के लिए अलका केशरी को मिला ‘विद्या-वाचस्पति’ मानद सम्मान जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब एक्सप्रेस वे को सोनभद्र एक भी किसान व आदिवासी नही चाहता - संदीप मिश्रा “कृष्ण भक्ति में सजी रात, बिरहा ने जमाई महफिल खास” मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चो की सेहत प्रभावित सर्दी जुकाम और बुखार के बढ़े मामले सोन संगम की तरफ से सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अनपरा थाना रेनुसागर चौकी का निरीक्षण कर यूपी एमपी बार्डर पर संदिग्ध वा... शिक्षक दिवस पर पीएम राजकीय इंटर कालेज कोन के शिक्षक सम्मानित
Download App