सोनभद्र

ग्रामीण में यूथ क्लब डोडहर व शहरी में चतरा ने जीता दो दिवसीय बालीबाल का खिताब

—- महिला शसक्तीकरण के मद्देनजर बालिकाओ का भी हुआ बालीबाल प्रतियोगिता

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) युवा जन कल्याण सेवा संस्थान डोडहर के तत्वावधान में दो दिवसीय अंतरराज्यीय बालीबाल का फाइनल रविवार को बड़े ही रोचक ढंग से खत्म हुआ। युवा जन कल्याण सेवा संस्थान के संस्थापक राजेश कुमार ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य
बालिका सशक्तिकरण एवं ग्रामीण उत्थान तथा नशा मुक्त समाज को बढ़ावा देना हैं। सर्वप्रथम प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि मानसिंह गोड़ विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी अमरेश तिवारी अपने सह अतिथियों के साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके खेल को शुरू कराया। पहला ग्रामीण बालीबाल का फाइनल यूथ क्लब डोडहर और संघर्ष क्लब बख्रिहवा के बीच बेस्ट आफ थ्री का मैच खेला गया जिसमे डोडहर ने बख्रिहवा सीधे दो सेट 21-19 व 21-18 से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। बालिका वर्ग में हुए प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर टीम मौखना,द्वितीय स्थान पर टीम डोडहर , एवं प्रथम स्थान पर टीम रिहंद रही विजेता।

वही शहरी बालीबाल के महामुकाबले के पहले सेमीफाइनल में सिधिकला ने तियरा को 9-21,21-17,15-21 से हराया और दुसरे सेमीफाइनल मुकाबले में चतरा ने अनपरा को 21-16,21-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल के संघर्ष पूर्ण मुकाबले में चतरा ने सिधिकला को 18-21,21-9,21-19 से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका रामप्रताप और संजीव सिंह कमेंट्री -रामचरन पनिका और दीपक यादव ने निभाई।इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जरहा केदार नाथ यादव, ग्राम प्रधान डोडहर केपी पाल, रामबरन वैश्य, ग्राम प्रधान रजमिलान बद्रीनाथ,रामसजीवन जायसवाल, उत्कर्ष धर द्विवेदी, रामदयाल वैश्य,बालमुकुंद सहित सैकड़ो की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।बालीबाल प्रतियोगिता को सफल बनाने मे श्रीकांत, विष्णुदयाल, रूपेश गुप्ता, रामप्रताप,वीरेन्द्र, सालिक राम,रामरक्षा, बालमुकुंद, लालबहादुर शतीस आदि की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App